सुसनेर: सुसनेर से पचोर पहुंचकर BJP कार्यकर्ताओ ने राजगढ़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी रोडमल नागर का किया स्वागत
लोकसभा चुनाव के चलते BJP ने राजगढ़ लोकसभा सीट से पचोर के रोडमल नागर को प्रत्याशी घोषित किया है, इस लोकसभा क्षेत्र में सुसनेर विधानसभा भी शामिल है। इसके चलते रविवार को क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के साथ सुसनेर, सोयतकलां, नलखेड़ा, बड़ागांव मंडल व परिसीमन क्षेत्र के सैकड़ों BJP कार्यकर्ताओं ने पचोर पहुंचकर सांसद प्रत्याशी रोड़मल नागर का स्वागत किया है।