रामगंजमण्डी: चेचट में 17 मार्च को उपभोक्ता राहत शिविर का होगा आयोजन, बिजली बिल में पेनल्टी व ब्याज पर मिलेगी छूट
रामगंजमंडी के चेचट में 17 मार्च सोमवार को उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे सहायक अभियंता ने बताया कि शिविर में कोटा के अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर लोक अदालत से नोटिस प्राप्त करने वाले कटे कनेवक्शन वाले उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।