रामगंजमण्डी: चेचट में पेयजल की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने की समझाइश
रामगंजमंडी के चेचट में पेयजल की समस्या से परेशान महिलाओ ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने चेचट रावतभाटा रोड़ पर जाम लगा दिया। सड़क पर लगे जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। और समझाइश कर जाम खुलवाया। साथ ही पानी के दो टैंकर वार्ड में भेज पेयजल की सप्लाई करवाई।