आरोन: एसडीएम तहसीलदार ने कृषि उपज मंडी आरोन का औचक निरीक्षण किया, किसानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली
आरोन कृषि उपज मंडी का 8 मई दोपहर को एसडीएम महिमा चौधरी और तहसीलदार ने निरीक्षण किया। नीलामी का जायजा लेकर किसानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली, तोल कांटे देखे। मंडी में गलत तरीके से खड़े ट्रैक्टर ट्रालियों पर चालानी कार्यवाही की। जाम न लगे, वाहन चालक परेशान ना हो, सुचारू आवागमन और व्यवस्थित यातायात के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार और मंडी सचिव भी मौजूद रहे।