पानीपत: पानीपत में नशा मुक्ति अभियान, डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम
पानीपत पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण और डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में डाबर कॉलोनी में नशा मुक्ति के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई और नशा करने वालों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा की जानकारी दी गई।