बिजनौर: मंडावर में पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Bijnor, Bijnor | Jul 7, 2024 कस्बा मंडावर में पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि चार लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों से उसके परिवार पर हमला किया और फायर करके फरार हो गए। घटना में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया था। जिसमें ऋतिक उर्फ पव्वा व तनिश जो तिमरपुर के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।