बिजनौर: हल्दौर क्षेत्र में पैजानिया चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कों मारी टक्कर बाइक सवार की हालत नाजुक
Bijnor, Bijnor | Jul 6, 2024 बिजनौर जनपद में हल्दौर थाना क्षेत्र के पैजानिया चौराहे पर दवाई लेकर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव गावड़ी पोटा निवासी टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां पर घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।