मुरैना के शिव नगर में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर ला.ठी-डं.डों से हमला, बाइक में भी की तोड़फोड़ का प्रयास
मुरैना। शहर के शिव नगर क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने भूरे सिंह राठौड़ के साथ ला.ठी-डं.डों से जमकर मा.रपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनकी बाइक को भी ला.ठी-डं.डों से क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग भूरे सिंह राठौड़ पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस समय वे निहत्थे थे और खुद को बचाने का प्रयास कर रहे थे।