13 महीने से पदांकन का इंतजार: शिक्षा विभाग के बाहर धरने पर बैठे शिक्षक, DEO ने दिया बड़ा आश्वासन
मुरैना। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर गुरुवार को पदांकन की मांग को लेकर शिक्षक धरने पर बैठ गए। धरने में शामिल शिक्षक शिशुपाल सिंह ने बताया कि सीएसी और बीएसी की प्रतिनियुक्ति समाप्त हुए 13 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक 27 शिक्षकों का पदांकन नहीं हुआ है। कई बार आवेदन और काउंसलिंग के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. इंदौरिया ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए कहा कि आज शाम तक पदस्थापना आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
#मुरैना #morena #शिक्षक