मुरैना - श्योपुर/विजयपुर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धौरेट सरकार मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक वनकर्मी द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु जंगल के प्रतिबंधित मार्ग से होकर गुजर रहे थे, इसी दौरान वनकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान वनकर्मी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, मामले की शिकायत थाने में की गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।