गुना नगर: सिसोदिया कॉलोनी में युवाओं के दो गुटों में हुआ विवाद, दहशत का माहौल बनाने पर पुलिस ने 7 युवकों को पकड़कर निकाला जुलूस
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र की सिसोदिया कॉलोनी में बीते रोज युवाओ के दो गुटो में विवाद हो गया था। एक गुट के युवाओ ने लाठी डंडे तलवार लहराकर दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया। वीडियो भी वायरल हुए थे। गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने संज्ञान लिया। कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा, 7 असामाजिक तत्वों को पड़कर शहर में जुलूस निकाल कर जेल भेजा है।