गुना नगर: सीएम के आदेश के विरोध में हनुमान टेकरी पर प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन की हुई बैठक, 23 से 30 जुलाई तक क्लीनिक रहेंगे बंद
मुख्यमंत्री ने दिए प्राइवेट क्लिनिको पर कार्यवाही करने के आदेश के विरोध में 22 जुलाई को गुना हनुमान टेकरी धाम पर जिले के प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हुई। डॉक्टरो ने कहा, जिले मे 4000 प्राइवेट डॉक्टर बेरोजगार हो जाएंगे सरकार रोजगार उपलब्ध दे, नही तो आंदोलन करेंगे। सभी ने 23 जुलाई से 30 जुलाई तक प्राइवेट क्लीनिक बंद रखने सहित अन्य निर्णय लिए।