गुना नगर: विष्णु पुरा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष ने एसपी से की शिकायत
गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णु पुराण में 22 जुलाई की सुबह सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई दोनों पक्ष सरकारी जमीन अपनी होने का दावा कर रहे हैं एक पक्ष के दीपचंद लोधा ने परिवार के साथ सोमवार शाम को गुना एसपी से शिकायत की। दूसरे पक्ष पर जबरन उसके कब्जे की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए। कार्यवाही की मांग की गई।