गुना नगर: एमएलबी कन्या स्कूल में भारत स्काउट गाइड और यूनिसेफ ने छात्राओं को बताए आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के तरीके
गुना में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में भारत स्काउट गाइड एवं यूनिसेफ ने स्काउट गाइड के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में आपदा प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण सहित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। जिला कमिश्नर सीएस सिसोदिया ने बताया, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से छात्रों को कई जानकारी देकर जागरूक किया गया।