गुना नगर: गुना कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ली समय सीमा बैठक, विभिन्न योजनाओं की की गई समीक्षा
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में 22 जुलाई को समय सीमा बैठक ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में डी ग्रेडिंग वाले विभागों को सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं पीएम जनमन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, ई केवाईसी, जाति प्रमाण पत्र के लंबित कार्यों को पूरा करने आदेश दिए। खाद्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।