बकानी: बकानी शीतला माता मंदिर में बहन परी किन्नर ने चुनर यात्रा निकालकर चढ़ाया पीतल का घंटा
बकानी। कस्बे में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां बहन परी द्वारा मां शीतला को घंटा ध्वनि चढ़ाने के उपलक्ष्य में भव्य जुलूस एवं चुनरी यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह के बीच पंचायत समिति रोड से प्रारंभ हुई यह यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई मां शीतला मंदिर पहुंची।