बैहर: बैहर पुलिस ने सुलझाई महिला हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी समेत पिता और भाई गिरफ्तार
बैहर के मोदी नगर में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार लगभग शाम 5 22 बजे प्रेस नोट के माध्यम से खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका सविता धुर्वे और आरोपी कृष्णा शिवालिया के बीच प्रेम संबंध थे। शादी और बच्चों के पालन-पोषण को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी में कृष्णा ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची