कुनकुरी: कुनकुरी मार्ग पर हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता, सड़क हादसे में घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया
एंकर— जशपुर जिले में हाईवे पेट्रोलिंग टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। कुनकुरी मार्ग पर चलती बाइक से अचानक एक युवती गिर गई। इसी दौरान वहां मौजूद जीएनडब्ल्यूएस के सदस्य रुके और स्थिति को देखा। वहीं, वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत अपनी गाड़ी वापस मोड़ी। पुलिसकर्मियों ने घायल युवती का