काशी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने किया रोड शो, बोलीं- 'यहां कोई किराए पर नहीं आया'
Sadar, Varanasi | May 25, 2024 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव का वाराणसी में रोड शो चल रहा है। पहली बार प्रियंका और डिंपल एक साथ रोड शो कर रही हैं। वो इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए वोट मांग रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव के दर्शन किए। काल भैरव मंदिर के महंत सुनील दुबे ने बताया, प्रियंका और डिंपल आधे घंटे गर्भगृह में रहीं।