कालपी: ग्राम नयापुरवा मंगरौल में घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 23, 2025 कालपी क्षेत्र के ग्राम नयापुरवा मंगरौल निवासी भगवानदीन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 18 मार्च को गांव के ही निवासी गब्बर समेत 4 लोगों ने मेरे घर में घुसकर खिड़की दरवाजे तोड़कर मेरे पुत्र नारायण सिंह के साथ मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।