कालपी: ग्राम गोहना में महिला ने बबूल के पेड़ काटने से मना करने पर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
Kalpi, Jalaun | Mar 23, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोहना निवासिनी सोमवती ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी खलियान में गोबर डालने गई थी, तभी खलियान में लगे बबूल के हरे पेड़ गांव के ही निवासी राजपाल उसकी मां सिलोचना और बहन कांति एंव कीर्ति काट रही थे, जब पेड़ काटने से मना किया तो सभी लोगों ने गाली गलौच कर मारपीट कर दी।