कालपी: तहसील भवन कालपी में एसडीएम ने सरकारी गेहूँ क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश
Kalpi, Jalaun | Mar 23, 2025 कालपी तहसील भवन में रविवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरकारी गेहूँ क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई, इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में आने वाले किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति कुंटल की दर से गेहूँ खरीदा जाए एवं केंद्र में किसानों की सुख सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।