बालूमाथ: मुरगांव गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरगांव गांव में आज शुक्रवार संध्या करीब 4 बजे पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिसकी पहचान मुरगांव गांव निवासी दीपक गंझु के 6 वर्षीय पुत्र रितेश गंझू के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार रितेश गंझु अन्य बच्चों के साथ घर के बगल में खेल रहा था। कि ईसी दौरान पास में ही पानी भरे गड्ढे में वह डूब गया।