ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला लोकपाल (मनरेगा) नवीन कुमार ने खीरीडाड़ ग्राम सभा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों में धांधली की लंबित शिकायतों की जांच तेज कर दी। लोकपाल ने मौके पर आधा दर्जन विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।