कोंडागांव: केशकाल के सुरडोंगर मैदान में ब्लाक स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
कोंडागांव जिले के केशकाल नगर के सूरडोंगर मैदान में मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्लाक स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता ने केशकाल जनपद अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों,महाविद्यालयों से सीनियर वर्ग पुरूष-120, सीनियर वर्ग महिला-91,जूनियर वर्ग बालक-312, जूनियर वर्ग बालिका-275 कुल 798 चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।