नवाबगंज: नोडल पुलिस अधिकारी एएसपी ने आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की बैठक
बाराबंकी में मंगलवार को करीब 6 बजे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह नोडल पुलिस अधिकारी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में नोडल पुलिस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किया जाए।