भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में प्यूमा कंपनी के नाम पर बिक रहे नकली जूते-चप्पल, पुलिस ने दी दबिश
भीलवाड़ा शहर के सिरकी मोहल्ला स्थित एक दुकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्यूमा (Puma) कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली जूते और चप्पल बरामद किए हैं। ब्रांडेड उत्पादों की आड़ में घटिया गुणवत्ता का सामान बेचकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी।