कोरांव: सीएचसी कोरांव के सामने मत्स्य प्रक्षेत्र के तालाब में मिला अज्ञात नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मत्स्य प्रक्षेत्र के एक तालाब में मंगलवार दोपहर बाद एक अज्ञात नवजात का शव मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।