रूड़की: महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा सांगा को अपशब्द कहने पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन
महाराणा प्रताप चौक पर आज क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा सांगा के बारे मे अपशब्द कहने पर समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया है। जिसके चलते क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपा के सांसद के खिलाफ नारेबाजी की है। साथ ही क्षत्रिय समाज के लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। जिसमें सपा सांसद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।