रूड़की: पिरान कलियर थाना परिसर में ईद के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने क्षेत्र के लोगों के साथ की बैठक
रुड़की के पिरान कलियर थाना परिसर में आज पुलिस के द्वारा ईद के त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की गई है। इस बैठक में पुलिस के द्वारा सभी लोगों से ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही गौकशी और नशीले पदार्थ की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी है। इस बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे है।