चैनपुर प्रखंड के बसरिया खुर्द, कोयल नदी तट पर प्रमार्थ कुट्टी आश्रम परिसर में 22 फरवरी से दो दिवसीय वार्षिक गुरु पूजा, हवन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पयहारी जी की कृपा से यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।