पटना ग्रामीण: तेजस्वी को पुत्र रत्न की बधाई देने राबड़ी आवास पहुंची महिलाएं, गाया सोहर, सोना, साड़ी और ₹1 लाख की हुई डिमांड
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में लालू परिवार को बधाई देने के लिए भारी संख्या में कमला नेहरू नगर की महिलाएं बधाई देने पहुंची। राबड़ी आवास के बाहर इन सभी महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में सोहर गाया। इन सभी महिलाओं ने नेग के तौर पर सोना, साड़ी और ₹100000 की डिमांड की है।