बंदगाँव प्रखंड के घाटी नीचे स्थित कराईकेला पंचायत भवन प्रांगण में शुक्रवार को 'सेवा का अधिकार' शिविर आयोजन किया गया। शिविर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता कुशलमय केनेथ मुण्डू, प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार और प्रमुख पीटर घनश्याम तियू मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर के दौरान जाति, आय, आवासीय और पारिवारिक सूची के लिए कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए।