लातेहार: न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस परेड आयोजित, शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
न्यू पुलिस लाइन,बुधवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।