जगदलपुर: खड़कघाट में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण में बाधक बने मकानों को 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद तोड़ने पहुंचा निगम का अमला
प्रवीर वार्ड के खड़कघाट में सेतु निर्माण विभाग द्वारा एक उच्च स्तरीय पुलिया का निर्माण किया जा रहा है ।जिसके निर्माण की जद में प्रवीर वार्ड के 20 से 22 मकान आ रहे हैं जिनको तोड़ने के लिए नगर निगम के राजस्व अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ खड़कघाट पुलिया निर्माण स्थल पर पहुंचे ।जहां प्रभावितों ने निगम अमले का जमकर विरोध किया।