बहराइच: सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने अनधिकृत वाहनों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बसों को किया गया सीज़
बहराइच जनपद में अवैध रूप से संचालित हो रहे अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार शाम को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओ.पी. सिंह ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान रविवार को 6 बसों का चालान और चार बसों को सीज़ करने की कार्यवाही की गई है।