बहराइच: राजपुर में बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक घायल, मौसी के घर से लौट रहे थे
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिवकुमार निवासी शिवपुर बौडी अपने चचेरे भाई रोहित के साथ मौसी के घर से वापस आ रहा था, तभी राजापुर के पास एक बोलेरो ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल ले आये जहां शिवकुमार की मौत हो गई। रोहित का इलाज जारी है। जाच जारी है।