बहराइच: नव्वागढ़ी घसियारीपुरा इलाके में चोरों ने की लाखों रुपए के सामान की चोरी
बहराइच जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के नव्वागढ़ी घसियारीपुरा निवासी राजकुमार पांडेय के घर चोर घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। वही इस मामले में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।