बहराइच: भगहरिया इलाके में कुत्तों ने किशोरी को नोचकर किया घायल, हालत गंभीर, इलाज जारी
कुत्तों के हमले में घायल हुई शांति, इलाज जारी भगहरिया पोस्ट चिलवरिया थाना रानीपुर की रहने वाली शांति पुत्री ज्ञानेंद्र रविवार दोपहर घर में सो रही थी, तभी अचानक कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बहराइच अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।