बूंदी: पोक्सो कोर्ट क्रम संख्या एक बूंदी ने नाबालिग मासूम के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को सुनाई 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
Bundi, Bundi | Oct 23, 2024 बुधवार को पॉक्सो कोर्ट क्रम संख्या एक बूंदी न्यायाधीश सलीम बदर ने मासूम नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी अल्फेज को मामले में दोषी मानते हुए 5 साल के कठोर कारावास व 30000 के जुर्माने से दंडित किया है। आरोपी ने मासूम नाबालिग को बेला फुला कर उसके साथ गलत काम किया जिस पर महिला थाने में मासूम पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया था।