सीकर: सीकर में Ola स्कूटी सर्विस में देरी के चलते युवक ने लगाई आग
Sikar, Sikar | Nov 23, 2026 सीकर में Ola स्कूटी की सर्विस न मिलने से परेशान युवक ने सोमवार शाम अपनी स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। तीन-चार महीने से सर्विस का इंतजार कर रहा युवक नाराज था। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।