सिरसागंज: एसएसपी के निर्देश पर तेज कार्रवाई, फिरोजाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 33 शिकायतें सुलझाईं
जनपद फिरोजाबाद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को फिरोजाबाद पुलिस ने 33 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। अब शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।