बक्सर: आरपीएफ और विजिलेंस टीम ने रघुनाथपुर से टिकट दलाल को ₹2660 के टिकट के साथ गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | May 11, 2026 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर एवं विजिलेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर रेलवे टिकट काउंटर पर छापेमारी कर एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय शकील अंसारी के रूप में हुई है, वह मो. बसीर अंसारी का पुत्र बताया जाता है।