7 निश्चय एवं 7 निश्चय-2 योजनाओं की समीक्षा: युवाओं के कौशल विकास और शिक्षा योजनाओं की प्रगति पर जोर।
बेगूसराय में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में 7 निश्चय एवं 7 निश्चय-2 अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने योजनाओं का लाभ सभी पात्र युवाओं तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने तथा लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु राज्य मुख्यालय से समन्वय बढ़ाने पर बल दिया।
@iprdbihar
#begusarai
32 views | Begusarai, Bihar | Jun 3, 2026