मधेपुरा: अपर पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण मामलों का किया निरीक्षण, जांच अधिकारियों को दिए निर्देश
मधेपुरा के अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण कांडों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर मामलों की गहन समीक्षा की और अब तक की जांच प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ता से केस से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।