नवाबगंज: रिजर्व पुलिस लाइन्स के सभागार में एसपी ने मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिए निर्देश
बाराबंकी एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी व कर्मचारियों के साथ शुक्रवार करीब 4 बजे समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में मिशन शक्ति केन्द्रों के उत्तरदायित्व तथा विभिन्न महिला सम्बन्धी अपराधों से सम्बन्धित मानक, संचालन प्रक्रिया में निहित दिशा-निर्देशों का पालन हेतु निर्देश दिए।