भिंड नगर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, 48 घंटे में खुला राज: पुलिस का खुलासा
भिंड जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार, 08 फरवरी 2026 को फरियादी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति और बच्ची के साथ मायके से लौट रही थी।