पटना ग्रामीण: विधानसभा के बाहर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का किया दावा, कहा- मेरे पॉकेट में टिकट
पटना में बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि वे भागलपुर से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। टिकट मेरे पॉकेट में पड़ा हुआ है। वर्तमान सांसद अजय मंडल को लेकर कहा वे चुनाव लड़ने लायक नहीं है। उनका बायपास सर्जरी हुआ है।