पटना ग्रामीण: पटना जीपीओ में EOU की छापेमारी, नशीली पदार्थों के तस्करी की मिली है सूचना
जीपीओ में EOU की टीम ने छापेमारी की है। गुरुवार दोपहर 3 से 4 गाड़ियों में टीम जीपीओ पहुंची। नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि पार्सल के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद EOU के एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला नारकोटिक्स विभाग की अन्य शहरों में हुई रेड से जुड़ा है।