पटना ग्रामीण: पटना में CM ने भवन निर्माण विभाग, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्याश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अन्ने मार्ग स्थित संकल्प भवन में भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों की ₹1555.30 करोड़ की 132 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया एवं 16 विभागों के ₹1321.13 करोड़ की 110 योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे.